Himachal News : डा. बिंदल ने सामाजिक कार्यक्रमों का शेड्यूल किया जारी

0
187
Himachal News : डा. बिंदल ने सामाजिक कार्यक्रमों का शेड्यूल किया जारी
Himachal News : डा. बिंदल ने सामाजिक कार्यक्रमों का शेड्यूल किया जारी

Himachal News : शिमला। भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष (State President) डॉ. राजीव बिन्दल (Dr. Rajeev Bindal) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना (Una) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में 750 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रदेश के प्रत्येक जिला, मण्डल से पदाधिकारियों ने इसमें शिरकत की। सभी ने एक स्वर में नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटें, 1 राज्यसभा सीट, 3 विधानसभा सीटें जीतने पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी।

डॉ. बिन्दल ने कहा कि 26 जुलाई को भाजपा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय दिवस मनाएगी और वीर सैनिकों को, बलिदानियों को, नमन करेगी। भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि 1 से 15 अगस्त तक भाजपा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाएगी जिसमें हर पोलिंग बूथ पर 50 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रकार 7,990 पोलिंग बूथों पर कुल 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। 14 अगस्त, 1947 को देश का विभाजन हुआ। लाखों लोग बेघर हुए, शरणार्थी बने, हजारों-हजारों लोगों का कत्लेआम हुआ। पाकिस्तान से लाशों की भरी हुई ट्रेन भारत पहुंची।

उस दुखदायी दिन को देश की युवा पीढ़ी को बताया जाएगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक स्वर से यह निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स से मुक्ति के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 15 से 30 अगस्त तक “ड्रग्स से मुक्ति जन जागरण अभियान” का पहला चरण होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी सदस्यों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज के इलाके तक ड्रग्स की/चिट्टे की चपेट में आ चुके हैं। हजारों युवा अपनी जवानी बर्बाद कर रहे हैं। हम सबको मिलकर प्रदेश में ड्रग्स से मुक्ति अभियान चलाना होगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा 17, 18 व 19 अगस्त को रक्षा बंधन के पावन दिवस पर सामजिक समरसता दिवस मनाएगी।

इस दौरान बहनें बस ड्राईवर, ट्रक ड्राईवर, टैक्सी ड्राईवर, पुलिस कर्मी, सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सफाई कर्मी, मिस्त्री, पलम्बर, चर्मकार, इलैक्ट्रिशियन आदि भाईयों को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित करेंगी और समरसता का संदेश देंगी। डॉ. बिन्दल ने कहा कि कार्यसमिति ने वर्तमान प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली सरकार बताया, भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार बताया, ड्रग्स माफिया, कबाड़ माफिया, खैर माफिया, वन माफिया और मित्रों को संरक्षण देने वाली सरकार बताया।

भाजपा के सदन ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार से कहा कि वे प्रदेश की जनता को तंग करना बंद करें, संस्थानों को बंद करना बंद करें, स्कूलों को, अस्पतालों को, दफ्तरों को जिन्हें कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है, उन्हे पुन: खोलें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों का लगातार पदार्फाश करती रहेगी। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा