Himachal News : कांग्रेस पार्टी अनेक धड़ों में बंटी: बिंदल

0
58
Himachal News : कांग्रेस पार्टी अनेक धड़ों में बंटी: बिंदल
Himachal News : कांग्रेस पार्टी अनेक धड़ों में बंटी: बिंदल

Himachal News : धर्मशाला। देहरा विधानसभा क्षेत्र (Dehra assembly constituency) के विभिन्न बूथों की बैठकें करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) डा. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) ने कहा कि देहरा की जनता ने ठान लिया है कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह (BJP candidate Hoshiar Singh) को ही देहरा का विधायक बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में डेढ़ साल में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) अधोगति की ओर गया है। डा. बिंदल ने कहा कि हिमाचल की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

प्रदेश के इतिहास में ऐसा अवसर कभी नहीं आया कि एक महीने के अंदर हिमाचल में अनेक-अनेक स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से गोलीबारी की घटनाएं हुई हो। इन गोलीबारी की घटनाओं के पीछे बड़े-बड़े माफिया गैंग्स का हाथ है और हिमाचल लगातार चिट्टा माफिया, ड्रग माफिया, कबाड़ माफिया के शिकंजे में कसता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लचर कानून व्यवस्था के लिए केवल और केवल मुख्यमंत्री (Chief Minister) सुखविन्द्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) की सरकार जिम्मेवार है।

डा. बिंदल ने कहा कि डेढ़ वर्ष के सुखविन्द्र सरकार के शासन में प्रदेश की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हुई है। 30,000 करोड़ का कर्ज वर्तमान सरकार ले चुकी है और 9,000 करोड़ का कर्ज और इस महीने लेने जा रही है। इसके बावजूद पूरे प्रदेश के विकास कार्य बंद हो चुके हैं।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों के मैडिकल बिल व अन्य देनदारियां पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सड़कें गड्ढों में तबदील हो चुकी है और बिजली का कट आम बात हो गई है। डा. बिंदल ने कहा कि प्रदेश राजनीतिक रूप से चरमरा गया है।

कांग्रेस पार्टी अनेक धड़ों में बंटी हुई है, जो धड़े एक-दूसरे को ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं। इसका दुष्परिणाम हिमाचल प्रदेश की जनता को झेलना पड़ रहा है और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अपनी नालायकी को दूसरों पर थोप कर राज करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद नजदीकी लोगों द्वारा, मित्रों के टोले द्वारा पूरी सरकार को अपनी मुट्ठी में रख लिया है, जिस कारण हिमाचल की जनता त्रस्त है और मित्रों का टोला मस्त है।

डा. बिंदल ने कहा कि तीनों उपचुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर हिमाचल की जनता सरकार को सबक सिखाएगी। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : सुक्खू सरकार ने झूठ बोलने का रिकार्ड बनाया: जयराम ठाकुर