Himachal News : भाजपा विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाए: प्रतिभा सिंह

0
188
Himachal News : भाजपा विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाए: प्रतिभा सिंह
Himachal News : भाजपा विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाए: प्रतिभा सिंह

Himachal News : शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (State Congress President) एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने भाजपा (BJP) पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद भाजपा को अब विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में पारित राजनैतिक प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता फैलाने ओर प्रदेश पर अनावश्यक विधानसभा उप चुनाव थोपने के लिये भाजपा पूरी तरह दोषी है। इसके लिए उसे प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां कांग्रेस सरकार को विरासत में मिली है। इस दौरान डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली पूर्व भाजपा सरकार केंद्र से कोई भी विशेष आर्थिक सहायता लेने में पूरी तरह नाकाम रही।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले साल आई आपदा में केंद्र सरकार की भाजपा नेतृत्व सरकार ने प्रदेश को कोई भी आर्थिक मदद नहीं की। राज्य सरकार ने अपने खजाने से आपदा प्रभावित लोगों को बड़े पैमाने पर हरसंभव मदद की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को OPS व महिलाओं को 1,500 की सम्मान राशि जारी कर अपनी गारंटी को पूरा किया है।

सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित है और इससे कभी भी पीछे नही हटेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा के 9 उप चुनावों में कांग्रेस को 6 विधानसभा सीटों पर मिली शानदार जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस की नीतियों व निर्णयों पर विश्वास करते हैं। प्रतिभा सिंह ने भाजपा को सलाह दी कि उन्हें प्रदेश के विकास कार्यों में सहयोग देना चाहिए। लोगों ने उसे विपक्ष में बिठाया है और उसे विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा