Himachal News : भाजपा चला रही “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण अभियान: डा. बिंदल

0
81
Himachal News : भाजपा चला रही
Himachal News : भाजपा चला रही "एक पेड़ मां के नाम" पौधरोपण अभियान: डा. बिंदल

Himachal News : शिमला। भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल (Dr. Rajiv Bindal) ने कहा कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के आह्वान पर पार्टी देशभर में “एक पेड़ मां के नाम” (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान चला रही है।

देश के पर्यावरण एवं भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी द्वारा चलाए गए इस अभियान में हिमाचल प्रदेश भाजपा 1 से 15 अगस्त तक यह पौधरोपण अभियान चलाएगी। डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाए जाएं। इस प्रकार राज्य में 8,000 स्थानों पर 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर (Trilok Kapoor) की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है जो निरंतर इस अभियान की समीक्षा करेगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। डा. बिन्दल ने कहा कि 14 अगस्त, 1947 को भारत का विभाजन हुआ था।

भारत माता के अंग-भंग करते हुए पंजाब (Punjab) व बंगाल (Bengal) के दो हिस्से करके धर्म के आधार पर पाकिस्तान (Pakistan) का गठन हुआ। मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) की धर्म के आधार पर भारत के विभाजन की मांग को उस समय के नेताओं ने स्वीकार किया, देश का विभाजन हुआ, लाखों लोग घरों से बेघर हुए। पाकिस्तान से हिंदुस्तान (Hindustan) की तरफ हिंदू समाज को खदेड़ा गया, उनका पलायन हुआ और हजारों-हजारों नर-नारियों का नरसंहार हुआ।

हजारों माताओं, बहनो, बेटियों को अगवा किया, उनका शारीरिक, मानसिक शोषण किया और छदम विवाह करके उनका जीवन बर्बाद किया। इतिहास के इस काले दिन को भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में स्मरण करवाएगी ताकि देश की पीढ़ियों को भारत के विभाजन की दास्तां सुनाई जा सके।

प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा (Bihari Lal Sharma) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है जो इस कार्य को अंजाम देगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कई वर्षों से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाती आ रही है। इसी कड़ी में 15 अगस्त, 2024 को हिमाचल भाजपा हर मंडल में हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान चलाएगी।

प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में चारों संसदीय क्षेत्रों में टीम का गठन किया गया है जो इस अभियान का संचालन करेगी। डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र नीति और सामाजिक उत्थान के विषयों को निरंतर साथ लेकर चलती है। इसी कड़ी में कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) का कार्यक्रम किया गया और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर सामाजिक समरसता की दृष्टि से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal रोप वे में अन्य राज्यों के लिए बनेगा मार्गदर्शक: मुकेश अग्निहोत्री