Himachal News : भाजपा ने थोपे उपचुनाव: मुख्यमंत्री सुक्खू

0
93
Himachal News : भाजपा ने थोपे उपचुनाव: मुख्यमंत्री सुक्खू
Himachal News : भाजपा ने थोपे उपचुनाव: मुख्यमंत्री सुक्खू

Himachal News : देहरा। मुख्यमंत्री (Chief Minister) सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने 4 जुलाई को देहरा विधानसभा क्षेत्र (Dehra assembly constituency) के त्रिपल, दरकाटा, डोहग पलोटी, नौशहरा, पाईसा, सियोटी खुर्द, मयोली, बनखंडी, शेर लोहारा और घेड़ मानगढ़ में नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी और अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर (kamlesh thakur) के लिए देहरा में प्रचार किया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा की समस्याओं का समाधान अब मेरा दायित्व है क्योंकि देहरा अब मुख्यमंत्री का चुनाव क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण वह अभी कोई घोषणा नहीं करेंगे लेकिन आने वाले समय में देहरा की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आए दिन तरह तरह के बयान दे रहे हैं, जबकि यह उपचुनाव प्रदेश की जनता पर भाजपा ने ही थोपे हैं। निर्दलीय विधायकों और कांग्रेस के 6 विधायकों ने भाजपा (bjp) के साथ मिलकर चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) और अन्य भाजपा नेता बार-बार 4 जून को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते रहे, लेकिन पिछले उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने बिकने वाले विधायकों को कड़ा सबक सिखाया है और विधानसभा में कांग्रेस (congress) के विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी निर्दलीय विधायक ऐसे ही अपना विधायक पद नहीं छोड़ता। पैसे का गुरूर होशियार सिंह के सिर चढ़कर बोल रहा है।

होशियार सिंह की भाजपा से डील Himachal News

भाजपा के साथ हुई डील के चलते पूर्व विधायक होशियार सिंह (Hoshiar Singh) ने इस्तीफा दिया और डील की दूसरी किश्त प्राप्त करने के लिए इस्तीफा मंजूर करने का दबाव बनाया।

भारत के इतिहास में पहली बार कोई निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरने पर बैठा और हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। उन्होंने कहा कि दूसरी केस के धन पर सरकार की पूरी नजर है।

उन्होंने कहा कि बिके हुए विधायक पैसा लेकर वोट खरीदने के लिए आएंगे, जनता उनसे डबल धन ले लेकिन वोट कांग्रेस के पक्ष में ही डालें क्योंकि यह आपका ही पैसा है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक के तौर पर अपना पद छोड़ने के बाद अब साढ़े 3 साल के लिए दोबारा विधायक बनने को वोट मांगने के लिए आ रहे हैं।

धन के अहंकार में आकर उन्होंने अपना विधायक पद को छोड़ा है क्योंकि उन्हें लगता है कि देहरा की जनता मेरी जेब में है। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह को टिकट देने से भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी नाराज हैं।

Himachal News : भाजपा ने थोपे उपचुनाव: मुख्यमंत्री सुक्खू
Himachal News : भाजपा ने थोपे उपचुनाव: मुख्यमंत्री सुक्खू

विकास का पैसे से रिजार्ट बनवाया Himachal News

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक विधायक को अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिवर्ष दो करोड़ रुपए की धनराशि मिलती है और 6 वर्षों में होशियार सिंह को 12 करोड़ रुपए मिले लेकिन उन्होंने यह पैसा जनता के विकास पर न खर्च कर अपना रिजार्ट बनाने में लगाया। वह स्वयं कहते हैं कि उनका हर महीने का खर्चा 15 करोड़ है, अगर ऐसा है तो देहरा विधानसभा क्षेत्र अब तक पिछड़ा हुआ क्यों है।

उन्होंने कहा कि देहरा की जनता अपने स्वाभिमान से कभी भी समझौता नहीं करेगी और राजनीतिक मंडी में बेचने वालों को सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिपुर में नए बस अड्डे को पूरा करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने धन उपलब्ध करवाया तथा क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए भी अन्य विकास परियोजनाओं को गति प्रदान की।

होशियार सिंह के आरोपों को नकारते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर वर्तमान सरकार में उनके काम नहीं हो रहे थे तो वे भाजपा के साथ बैठ जाते लेकिन उप चुनाव का खर्च जनता पर थोपने की क्या आवश्यकता थी। उन्होंने पूछा कि ऐसा क्या हुआ कि 14 महीने में ही उन्हें अपना इस्तीफा दे दिया और अब साढ़े तीन साल का विधायक बनने के लिए फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

समस्याओं का समाधान किया जाएगा Himachal News

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र की 1,046 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के अंतर्गत 1,500 की आर्थिक सहायता की तीसरी किस्त भी प्राप्त हो गई है तथा अब उन्हें 4,500-4,500 रुपए प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देहरा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा एसई पीडब्ल्यूडी का कार्यालय खोला जा रहा है और यहां की समस्याओं का अगले साढ़े 3 वर्षों में समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार देहरा के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रखेगी।

उन्होंने कहा कि देहरा के बनखंडी में 650 करोड़ की लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जू बनाया जा रहा है जिसमें 2 हजार स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 1 लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की है, मनरेगा के दिहाड़ी 240 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए की गई है।

यह भी पढ़ें : Himachal News : सुक्खू सरकार ने झूठ बोलने का रिकार्ड बनाया: जयराम ठाकुर

विधवाओं को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके 27 वर्ष तक के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को राज्य सरकार 25 लाख तक का इलाज भी निशुल्क प्रदान कर रही है।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए गाय का दूध 45 रुपए प्रति लीटर जबकि भैंस का दूध 55 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाले गेहूं को राज्य सरकार 40 रुपए प्रति किलो तथा मक्की को 30 रुपए प्रति किलो की दर से खरीद रही है।

साथ ही बेसहारा पशुओं के किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बाड़बंदी के लिए भी राज्य सरकार ने 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा से कोई भी मदद न मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने पिछले साल आई आपदा में प्रभावित हुए 22 हजार परिवारों को फिर से बसाया है और उनके लिए मुआवजा राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है।

कांग्रेस में शामिल Himachal News

भाटी दरकाटा निवासी रिटायर्ड नायब तहसीलदार प्रेम लाल कौंडल तथा आईटीबीपी के रिटायर्ड इंस्पेक्टर भूमि सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें उचित मान-सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक संजय रत्न, विवेक शर्मा, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली, पूर्व विधायक अजय महाजन, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश कामगार एवं सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, देहरा मंडल के कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : कांग्रेस पार्टी अनेक धड़ों में बंटी: बिंदल