Himachal News : अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस

0
81
Himachal News : अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस
Himachal News : अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस

Himachal News : शिमला। प्रदेश कांग्रेस (congress) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर संसद में भाजपा (BJP) सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) की अभद्र व अपमानजनक भाषा के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

शिमला नगर निगम (Shimla Municipal Corporation) के महापौर (Mayor) सुरेंद्र चौहान (Surendra Chauhan) ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सदन के भीतर अपमान किया है, वह बहुत ही निंदनीय है। उधर, NSUI के प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह (Chattar Singh) ने संसद में अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी से जाति पूछने व उन्हें अपमानित करने की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेता का किसी भी स्तर पर अपमान सहन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। आज जिस प्रकार से राहुल गांधी गरीबों, पिछड़ों व दलितों की आवाज को संसद के अंदर व बाहर उठा रहे हैं, उससे भाजपा की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो राहुल गांधी की आवाज को दबा सकती है और न ही देश के लोगों को डरा सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A.) पूरी मजबूती के साथ देश के लोगों के साथ खड़ा है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल (Zainab Chandel) ने सांसद अनुराग ठाकुर की आलोचना करते हुए कहा कि वह उस परिवार से उनकी जाति पूछ रहे हैं जिनके परिवार ने इस देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी तक कर दी है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का ही नहीं, अपितु देश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को राहुल गांधी व पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस धरने प्रदर्शन में शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह, शिमला शहर के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कौशल, सचिव बलदेव ठाकुर, एसके सहगल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, डॉक्टर मस्तराम शर्मा, शिमला नगर निगम के पार्षद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनीता वर्मा, कमलेश ठाकुर, लुकेश्वरी, कृष्णा जरयाल, मोहन नेगी, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव शिवम राणा, देवेंद्र कुमार रत्न, NSUI के पदाधिकारी वीनू मेहता, तुशार स्तान, प्रवीण मिन्हास, टोनी, अमित चौहान, हार्दिक, अरविंद ठाकुर, मनोज व पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : विक्रमादित्य सिंह ने हिक्किम नाला में पुल निर्माण की रखी आधारशिला