Himachal News : प्लास्टिक मुक्त ऊना बनाने को प्रशासन की नवीन पहल

0
89
Himachal News : प्लास्टिक मुक्त ऊना बनाने को प्रशासन की नवीन पहल
Himachal News : प्लास्टिक मुक्त ऊना बनाने को प्रशासन की नवीन पहल
  • उपायुक्त ने उज्ज्वल ऊना मुहिम का किया शुभारंभ

Himachal News : शैलेष भटनागर। ऊना। ऊना जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से उज्ज्वल ऊना मुहिम का शुभारंभ उपायुक्त जतिन लाल ने किया। बुधवार को DRDA सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पहल को औपचारिक रूप से लांच किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए चार स्तरीय निस्तारण प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पंचायत में घरों से कचरा एकत्रित कर उसे ग्राम पंचायत स्तर पर बने सेग्रीगेशन यूनिट में लाया जाएगा और उसका उचित निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद कई पंचायतों के कचरे को कलस्टर स्तर पर बने माइक्रो सेग्रीगेशन यूनिट में भेजा जाएगा। फिर इसे ब्लाक स्तरीय यूनिट में स्थानांतरित किया जाएगा जहां से इसे औद्योगिक इकाइयों के उपयोग के लिए भेजा जाएगा।

उन्होंने सभी विकास खंड अधिकारियों को मुहिम के सफल क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मुहिम जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने में प्रभावी होगी। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता बदलाव लाने और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान Himachal News

उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में की जाने वाली गतिविधियों का ब्यौरा भी लिया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत ऊना जिले में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वच्छता, जनसहभागिता और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

स्वच्छता को व्यवहार बनाएं Himachal News

उन्होंने जिले में स्वच्छता अभियान को मिशन मोड पर चलाने का आह्वान किया और स्वच्छता को रोजमर्रा के व्यवहार में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए ADC ऊना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान में होगी ये गतिविधियां Himachal News

अभियान के तहत जल स्रोतों की सफाई और प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें नदियों, नालों, खड्डों और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई के साथ-साथ कचरा प्रभावित हाटस्पाट्स की पहचान और सफाई के बाद सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्वच्छता और जागरूकता गतिविधियों के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी संस्थानों में सफाई अभियान चलाए जाएंगे।

पौधारोपण और सौंदर्यीकरण की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, जागरूकता कार्यशालाएं और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ब्लाक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के समापन पर 2 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित कर सभी हितधारकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मिलकर अभियान को बनाएंगे सफल Himachal News

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने अभियान को पूरी तत्परता से क्रियान्वित करने को लेकर उपायुक्त को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं तथा बेहतर काम करते हुए एक मिसाल कायम कर सकें।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के अलावा, DRDA की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा, सभी विकास खंड अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : प्री-पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में अलीशा ने जीता गोल्ड