Himachal News : 9 विधानसभा उपचुनाव थोपने पर लोगों से माफी मांगे भाजपा: संजय अवस्थी

0
216
Himachal News : 9 विधानसभा उपचुनाव थोपने पर लोगों से माफी मांगे भाजपा: संजय अवस्थी
Himachal News : 9 विधानसभा उपचुनाव थोपने पर लोगों से माफी मांगे भाजपा: संजय अवस्थी

Himachal News : शिमला। प्रदेश कांग्रेस (Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) एवं मुख्य संसदीय सचिव (Chief Parliamentary Secretary) संजय अवस्थी (sanjay awasthi) ने प्रदेश में 3 विधानसभा उपचुनावों में से 2 सीटों पर मिली शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा है कि इस जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री (Chief Minister) सुखविंदर सिंह सुक्खू (sukhwinder singh Sukhu), उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (State Congress President) प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के नेतृत्व में सभी पार्टी के मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिया है।

संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा अपने षड्यंत्रों से पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। प्रदेश पर 9 विधानसभा उप चुनाव थोप कर भाजपा ने जो गुनाह किया है, उसे इसके लिए अब प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

संजय अवस्थी ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान इनके पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व अन्य नेता जिस प्रकार से निम्न स्तर की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास करते रहे, वह बहुत ही निदनीय था।

उन्होंने कहा कि इन उप चुनाव के परिणामों के बाद एक ओर जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनैतिक तौर पर बहुत मजबूत हुए हैं, वहीं प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या भी 40 हो गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जो हिमाचल (himachal pradesh) में कांग्रेस मुक्त सरकार बनाने व पूर्ण बहुमत वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने का दावा करते रहे, आज वही अपने जिला सोलन (solan) में पांचों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा मुक्त हो गए हैं।

अवस्थी ने कहा कि भाजपा को अब इन चुनाव परिणामों के बाद आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने जिस प्रकार से प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, 6 कांग्रेस के व 3 निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त कर इन उप चुनावों में अपना प्रत्याशी बनाया, उनमें से तीन को हार का मुंह देखना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को उसके राजनैतिक षड्यंत्र का आईना दिखा दिया है इसलिए उसे अब प्रदेश सरकार के साथ सहयोग करते हुए विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

संजय अवस्थी ने नवनिर्वाचित विधायकों को उनके चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके नए राजनैतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : कांग्रेस ने लोभ, लालच व भय के आधार पर जीता उपचुनाव: डा. बिंदल