Himachal Political News : हिमाचल कांग्रेस करेगी लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन

0
128
हिमाचल कांग्रेस करेगी लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन
हिमाचल कांग्रेस करेगी लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन
कांग्रेस हाईकमान का दो सदस्यीय दल 15 और 16 जुलाई को करेगा सभी नेताओं के साथ बैठक 
Himachal Political News (आज समाज)शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के कारणों व विश्लेषण के लिए गठित दो सदस्यीय कमेटी‌ के सदस्य पूर्व सांसद पीएल पुनिया तथा सांसद रजनी पाटिल 15 और 16 जुलाई को विभिन्न सत्रों में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं के साथ बैठके करेंगे।

इस तरह है कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक के बाद चुनाव समन्वय समिति के साथ बैठक करेंगे।
इसके उपरांत 11.30 से 1.30 बजे तक पहले मण्डी संसदीय क्षेत्र से रहें पार्टी प्रत्याशी के साथ बैठक के बाद मण्डी संसदीय के मंत्रियों, सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मण्डी संसदीय क्षेत्र के सभी कांग्रेस विधायकों,  विधानसभा के प्रत्यशियों के साथ बैठक के बाद मण्डी जिला के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के साथ बैठक होगी। बाद में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मंत्री, सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक के बाद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी पार्टी विधायकों, विधानसभा में पार्टी प्रत्यशियों के बाद जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी।
16 जुलाई को सुबह 10 बजे से 1 बजे के मध्य पहले कांगड़ा लोकसभा के रहे पार्टी प्रत्याशी के बाद कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मंत्री, सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सभी कांग्रेस विधायकों, विधानसभा में पार्टी प्रत्यशियों के बैठक के बाद सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। सांय 2 बजे से 4 बजे तक शिमला संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के साथ बैठक के बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के  मंत्रियों, सीपीएस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  सदस्यों संसदीय क्षेत्र के सभी विधायकों, विधानसभा में  पार्टी प्रत्याशी, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसके बाद 4 बजे से 5 बजे तक कांग्रेस कमेटी के अग्रणी संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगे।