Himachal News : हिमाचल भाजपा की गलत नीतियों के कारण गरीब हो गया : सुक्खू

0
68
हिमाचल भाजपा की गलत नीतियों के कारण गरीब हो गया : सुक्खू
हिमाचल भाजपा की गलत नीतियों के कारण गरीब हो गया : सुक्खू
कहा, प्रदेश में आर्थिक संकट नहीं, कैश फ्लो हुआ मिस-मैच 
 
Himachal News (आज समाज) , शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल एक अमीर राज्य था, जो भाजपा की गलत नीतियों के कारण गरीब हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं है, बल्कि कैश फ्लो मिस-मैच हुआ है और सरकार इसे कंट्रोल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश आर्थिक संकट से उबर चुका है और अब वित्तीय अनुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए बहुत कड़े फैसले लेने होंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता से भी अपील की कि वह सरकार के इन फैसलों के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि सरकार के इन फैसलों से ही हिमाचल वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बन सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम प्रदेश हित की बात सोचते हैं तो हमें कड़े फैसले लेने से नहीं हिचकना होगा। उन्होंने प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए धारा 118 को और लचीला बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस समय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर हर साल 27 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इसके अलावा निगमों और बोर्डों में भी वेतन और पेंशन पर हर साल 3300 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनपीएस का 10,600 करोड़ रुपए पीएफआरए के पास पड़ा है। इसमें से छह सौ करोड़ रुपए प्रदेश सरकार का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पैसे को वापस लेने के लिए खुद केंद्र सरकार से मामला उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक होते ही कर्मचारियों और पेंशनरों को उनका डीए और एरियर जारी करेगी।