Himachal Political News : हिमाचल भी चला बिहार की तर्ज पर : होशियार सिंह 

0
6
हिमाचल भी चला बिहार की तर्ज पर : होशियार सिंह 
हिमाचल भी चला बिहार की तर्ज पर : होशियार सिंह 
गारंटियों और जुमलों की बरसात करने वाले मुख्यमंत्री के राज में प्रदेश सूखा 
Himachal Political News (आज समाज) देहरा‌। देहरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखे हमले बोले हैं। उन्होंने कहा कि गरजने वाले बादल बरसते नहीं और यह बात मुख्यमंत्री पर फिट बैठती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू जितना बोलते हैं, प्रचारित करते हैं, यदि उतना कार्य करते तो आज उनके छह विधायक सरकार होते दूसरे दल में शामिल नहीं होते। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए यह शर्म की बात है।

सीएम पर कसा तंज

होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कहते हैं कि उनके जैसा राजनीतिज्ञ आज तक पैदा नहीं हुआ और वे ईमानदार और निष्पक्ष हैं। ऐसे में मेरे चंद प्रश्न मुख्यमंत्री के मुंह से ईमानदारी का मुखौटा उतार देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जुमलों की बरसात तो मुख्यमंत्री ने कर दी, पर अपने घर क़ो झांकना भूल गए। यदि उन्होंने कार्य किया होता तो लोकसभा चुनावों में नादौन से कांग्रेस के प्रत्याशी क़ो लीड मिलती, परंतु प्रदेश में भी 68 विधानसभा क्षेत्रों 61 में भाजपा क़ो लीड मिली है।
होशियार सिंह ने कहा कि अगर उन्होंने देहरा के लिए कुछ किया तो जनता के बीच सांझा करें, हम भी धन्यवाद करेंगे। जबकि असली बात तो यह है कि उन्होंने अपने मित्रों और परिवार के अलावा कुछ नहीं किया। यदि मुख्यमंत्री ने कोई कार्य किए होते तो वह अपनी पूरी सरकार क़ो लेकर देहरा में डेरा नहीं डालते। मेरी सभाओं में शामिल होने वाले लोगों का तबादला नहीं करते।
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि जहां देश में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व अपने पुत्र मोह में अंधा हुआ है, वहीं हिमाचल में सीएम सुक्खू अपनी पत्नी के मोह में इतने अंधे हो गए कि कांग्रेस के लोगों के जीवन भर की तपस्या क़ो अनदेखा कर दिया। लगता है कि यही‌ सुक्खू का व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन का सूखा मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी क़ो दिखाई नहीं देता। जहां घर के  बाहर 4-4 घंटे खड़े होने के बाद सीएम और सुपर सीएम के दर्शन जनता क़ो नहीं होते।
SHARE