High BP: इन घरेलू उपायों की मदद से पा सकते है आप हाई बीपी से छुटकारा

0
174
High BP

High BP: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या। एक समय था जब ज्यादातर बड़े-बुजुर्गों में ही यह समस्या देखने को मिलती थी। लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को हाई बीपी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन अगर समय इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दवाओं के शरीर पर दुष्प्रभाव भी पड़ते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जिनकी मदद से आप हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

त्रिफला

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए त्रिफला बहुत ही प्रभावी जड़ी-बूटी है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन एक गिलास गर्म पानी के साथ कर सकते हैं।

अर्जुन की छाल

आयुर्वेद में अर्जुन के पेड़ की छाल का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करती है। अगर नियमित रूप से इसकी चाय का सेवन किया जाए, तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलती है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए एक असरदार जड़ी-बूटी है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती है। तनाव को हाई ब्लड प्रेशर का एक प्रमुख कारण माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में आप डॉक्टर की सलाह पर रात को सोने से पहले एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर को दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में दालचीनी भी कारगर है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती हैं। इसके लिए आप रात को एक टुकड़ा दालचीनी को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें।

तुलसी

हाई ब्लड प्रेशर के रोगी अपनी डाइट में तुलसी के पत्ते शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद यूजेनॉल हृदय और धमनी की दीवारों में कैल्शियम को जमने से रोकता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए आप खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाकर खा सकते हैं या इसके पत्तों के चाय बनाकर पी सकते हैं।