Haryana Weather News: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

0
8
हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

2 जगह बाढ़ जैसे हालात
Haryana News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून आज भी एक्टिव रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 8 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़वा रही है। 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, हिमाचल के 5 जिलों में मौसम का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मानसून की गति धीमी पड़ गई थी। रविवार को मानसून के असर के कारण कुछ स्थानों पर ही बारिश दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार से मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है। दरअसल, मानसून की गतिविधियां मानसून टर्फ लाइन पर निर्भर करती हैं। यह जहां से भी गुजरती है, उसके दोनों ओर बारिश की गतिविधियां होती हैं।

महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में हुई। यहां 163 टट बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद सिरसा में 72.6 और चंडीगढ़ में 21.6 टट बारिश दर्ज की गई। जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया है, उनमें मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।

हरियाणा के इन जिलों में अलर्ट

हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में आॅरेंज अलर्ट है। जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

SHARE