Haryana-Punjab Monsoon News:हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश, पंजाब के 9 शहरों के लिए अलर्ट

0
56
हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश, पंजाब के 9 शहरों के लिए अलर्ट
हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश, पंजाब के 9 शहरों के लिए अलर्ट

Haryana-Punjab News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में सोमवार सुबह से कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में रात से ही बारिश का दौर जारी है। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। मानसून की उत्तरी सीमा हिसार, करनाल, जालंधर और तरनतारन पर स्थित है। अगले 2 दिन में मानसून चंडीगढ़ होते हुए पंजाब-हरियाणा में बाकी हिस्सों को कवर करेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 3 जुलाई तक भारी बारिश आ सकती है। हरियाणा में लगातार दूसरे दिन 18 जिलों में आॅरेंज अलर्ट है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

सिरसा और बठिंडा सबसे गर्म

हरियाणा के औसतन तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सिरसा जिला 40.04 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पंजाब की बात करें तो औसतन अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि राज्य में यह सामान्य के करीब है। बठिंडा 39.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

पंजाब के 9 जिलों में अलर्ट

पंजाब के 9 जिलों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मानसा, संगरूर फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट है।