Ludhiana News: लुधियाना में झमाझम बारिश

0
148
लुधियाना में झमाझम बारिश
लुधियाना में झमाझम बारिश

तापमान गिरा, मौसम हुआ सुहाना
2 दिन और छाए रहेंगे बादल

Ludhiana News (आज समाज)लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर में गुरुवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। साढ़े छह बजे बारिश शुरू हो गई। सुहाने मौसम में लोगों ने पार्कों आदि में जाकर मॉर्निंग वॉक और व्यायाम भी किया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सूर्यदेव ने कड़े तेवर दिखाते हुए पंजाब के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रखा था। बारिश की फुहारों ने जहां गर्मी के मौसम को ठंडा कर दिया है, वहीं शाम को घरों और दफ्तरों से आने-जाने वाले लोगों को लू से भी राहत मिलेगी। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। इस ठंडी हवा के कारण लुधियाना में कई जगहों पर बिजली भी प्रभावित हुई, लेकिन गर्मी से राहत जरूर मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज लुधियाना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। अगले दो दिन बादल छाए रहने के आसार हैं। शहर में हवा की गति भी आज 16 किलोमीटर के बीच रहने वाली है। शाम 4 बजे के आसपास आर्द्रता बढ़ जाएगी। आज अमृतसर का तापमान 31 डिग्री, जालंधर का 30 डिग्री है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान 34 डिग्री तक चला जाएगा। पटियाला का तापमान 30 डिग्री, मोगा का 31 डिग्री, बठिंडा का 32 डिग्री, फिरोजपुर का 31 डिग्री, फाजिल्का का 32 डिग्री रहेगा। आज हुई बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। निगम का ड्रेनेज सिस्टम फेल होता नजर आया। पानी की निकासी का सही प्रबंध न होने से गली, मोहल्ले व सड़कें जलमग्न हो गईं। जिन सड़कों पर गड्ढे थे, वे जानलेवा हो गईं। शहर के मुख्य बाजार घंटा घर, केसरगंज मंडी, मीना बाजार, गिल रोड़, पाहवा अस्पताल रोड, जनकपुरी, समराला चौक, 32 सेक्टर, चंडीगढ़ रोड, ताजपुर रोड, टिब्बा रोड, किदवई नगर, गणेश नगर, नीला झंडा रोड, शिंगार सिनेमा रोड, पुराना बाजार, बरसाती बाजार, गुड़मंडी, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जलभराव हो गया है।