Haryana Weather News: हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

0
203
हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में आज और कल अच्छी बरसात के संकेत
Haryana News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवाल और पलवल में भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसके अलावा अलावा कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, भिवानी, चरखीदादरी और महेंद्रगढ़-नारनौल में भी बारिश हलकी से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर रफ्तार की से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और हिसार को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यहां दिनभर बादल वाई छाई रहेगी और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। मानसून टर्फ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बढ़ने से बारिश के आसार लगातार प्रदेश में बन रहे हैं। हालांकि हरियाणा में सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश देखने को मिली है।

करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र में ओरेंज अलर्ट

IMD की ओर से आगामी कुछ घंटों का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और अचानक तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पेहोवा, घरौंडा, थानेसर, पानीपत, असंध और कैथल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में आज, कल और 30 को होगी बारिश : डॉ. खीचड़

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्तिथि उत्तर की तरफ बढ़ने से अरब सागर की तरफ से मानसूनी हवाएं आने से मानसून में सक्रियता बढ़ रही है। पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ी है। इसके कारण हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। हरियाणा में 27 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।