पलवल रहा सबसे गर्म जिला, 44.2 डिग्री पहुंचा पारा
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम विभाग ने 28 तक सभी 22 जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 29 अप्रैल को 15 जिलों में हीटवेव यलो अलर्ट जारी किया है। केवल 7 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। वहीं, राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। पलवल सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ने की संभावना है।
4 जिलों में बारिश की संभावना
वहीं मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को प्रदेश के चार जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल है। वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में मई के अंत में हो सकता है सीईटी एग्जाम
ये भी पढ़ें : 1 मई तक गेहूं के नुकसान दावा पेश कर सकते है हरियाणा के किसान