Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान

0
124
Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान
Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान

महेंद्रगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। कल प्रदेश का महेंद्रगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। महेंद्रगढ़ का तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी। हरियाणा में पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मौसम फिलहाल शुष्क है।

25 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। केवल सुबह शाम ठंडक का एहसास हो रहा है। खुला व साफ मौसम को किसान लावणी के लिए ठीक मान रहे हैं।

31.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा अंबाला का तापमान

बीते 24 घंटे में चंडीगढ़ व अंबाला के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। जहां अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरा। जिसके बाद चंडीगढ़ व अंबाला का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी गुरुग्राम में दर्ज की गई। जहां 2.7 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। जिसके बाद गुरुग्राम का तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : विरोधी पार्टियों की आवाज दबा रही भाजपा : मान