Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 39 डिग्री पर पहुंचा तापमान

0
88
Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 39 डिग्री पर पहुंचा तापमान
Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 39 डिग्री पर पहुंचा तापमान

महेंद्रगढ़ के नारनौल सबसे सबसे अधिक दर्ज किया गया तापमान
(आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में इस बार भी प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन-प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। जो अब तक सबसे अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसका असर दोपहर को जब भी धूप खिलती है तो देखने को मिलता है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार रात की तुलना में मंगलवार का औसत अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हरियाणा में सोमवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्ज किया गया। बीती रात को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार के बालसमंद में 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले दिन सबसे कम तापमान सोनीपत के जगदीशपुर केवीके का दर्ज हुआ। जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

15-20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वहीं, आगामी दिनों की बात करें तो हरियाणा में अब मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन के समय धूप खिली रहेगी। वहीं 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। दिन का मौसम गर्म व रात का मौसम ठंडा हो रखा है।