Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 38 डिग्री पर पहुंचा पारा

0
134
Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 38 डिग्री पर पहुंचा पारा
Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 38 डिग्री पर पहुंचा पारा

प्रदेश में पलवल रहा सबसे गर्म
(आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में अभी से गर्मी सताने लग गई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान बढ़ने के कारण दोपहर के समय लोग धूप से बचते नजर आते है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। गत दिवस हरियाणा के पलवल में का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की तुलना में सोमवार का औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि, राज्य में यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री गिरावट के साथ 14.8 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं बढ़ोतरी की बात करें तो फरीदाबाद के तापमान में सबसे अधिक 2.9 डिग्री की बढ़त देखने को मिली। जिसके चलते तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम रहेगा साफ

वहीं, आगामी दिनों की बात करें तो हरियाणा में अब मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन के समय धूप खिली रहेगी। वहीं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। दिन का मौसम गर्म व रात का मौसम ठंडा हो रखा है। खुला व साफ मौसम को किसान लावणी के लिए ठीक मान रहे हैं।