Haryana Weather News: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ी उसम, हरियाणा का सिरसा रहा सबसे गर्म

0
259
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ी उसम, हरियाणा का सिरसा रहा सबसे गर्म
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ी उसम, हरियाणा का सिरसा रहा सबसे गर्म

Hisar News (आज समाज) हिसार: मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। धूप खिलने और उमस होने के कारण सिरसा का तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में बदलाव के साथ ही आद्रता भी बढ़ गई है। तापमान बढ़ने के साथ ही 20 जुलाई को कुछ जिलों में ही वर्षा की संभावना है। 21 से प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि के चलते सिरसा सबसे गर्म रहा। इसके अलावा हिसार का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही सिरसा का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री तक पहुंचा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी दिन में बढ़ती उमस से परेशान हो गया है। वहीं आद्रता भी बढ़ी है।

21 को प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 को एक-दो जिलों में ही वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 21 जुलाई को प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है।