Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 15 जिलों में यलो हीट अलर्ट जारी

0
144
Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 15 जिलों में यलो हीट अलर्ट जारी
Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 15 जिलों में यलो हीट अलर्ट जारी

सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा प्रदेश का तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आने वाले दिनों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएंगी। जिस कारण सूबे के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के 15 जिलों में यलो हीट अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस समय प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

इन 15 जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिला हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व सोनीपत में गर्मी अधिक रहेगी। हालांकि 7 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इन जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

37.6 डिग्री पर पहुंच सिरसा का तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा में हुई। जहां 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ तापमान 37.6 डिग्री पर पहुंच गया।