Heart Health: अगर जानना चाहते हैं दिल की हालत तो करिए ये काम

0
239
Heart Health: अगर जानना चाहते हैं दिल की हालत तो करिए ये काम
Heart Health: अगर जानना चाहते हैं दिल की हालत तो करिए ये काम

Heart Health: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। इन्हीं बीमारियों में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या भी शामिल है। हार्ट ब्लॉकेज तब होता है, जब हृदय के ऊपरी चैंबर्स से इलेक्ट्रिकल सिग्नल हृदय के निचले चैंबर्स तक ठीक से नहीं पहुंच पाते हैं।

इसकी वजह से हार्ट ठीक से काम करना बंद कर देता है, जिससे व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। ऐसे में, हार्ट ब्लॉकेज से बचाव ने लिए नियमित रूप से दिल की जांच करवाना बहुत जरूरी है। हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए ईसीजी, ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट और ईको जैसे टेस्ट करवाए जाते हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ काम करके आप घर पर ही दिल की सेहत का हाल जान सकते हैं आइए, जानते हैं घर पर हार्ट हेल्थ कैसे चेक करें?

हार्ट ब्लॉकेज जानने के लिए कमर का साइज नापें

अगर किसी पुरुष की कमर का साइज 37 इंच से ज्यादा है, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि उसका दिल कमजोर हो सकता है। वहीं महिलाओं में यह लिमिट 31।5 इंच है। पुरुषों की कमर का साइज 40 इंच और महिलाओं का 35 इंच से ज्यादा दिल के लिए गंभीर हो सकता है।

हार्ट रेट चेक करें

हार्ट रेट दिल के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। आप घर पर आसानी से अपना हार्ट रेट चेक कर सकते हैं। आप अपनी पल्स (नब्ज) से यह पता लगा सकते हैं कि हार्ट में ब्लॉकेज है या नहीं। एक सामान्य गतिविधि और उम्र के इंसान की पल्स आराम की स्थिति में एक मिनट के अंदर 60 से 100 के बीच में होनी चाहिए। हालांकि, एथलीट्स में यह 40 से 50 के बीच भी हो सकती है। अगर आपका हार्ट रेट कम है और आपको सांस फूलना और चक्कर जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

40 सीढ़ियां चढ़ें

आप घर पर सीढ़ियां चढ़कर यह पता लगा सकते हैं कि आपका दिल स्वस्थ है या नहीं। अगर आप 40 सीढ़ियां 1।5 मिनट के अंदर बिना सांस फूले और थके चढ़ जाते हैं, तो आपका दिल स्वस्थ है। अगर आपको सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज होने जैसे संकेत दिखाई दें, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए। यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा संकेत नहीं है।