Health Tips: एसिडिटी और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये दो चीजों

0
167
Health Tips एसिडिटी और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये दो चीजों
Health Tips : एसिडिटी और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये दो चीजों

Celery And Fennel Benefits, आज समाज: कई लोगों को एसिडिटी और गैस की समस्या अक्सर होती है। खाना खाने के बाद कई लोगों का पेट फूलने लगता है। इन दिक्कतों के कारण वे लोग ठीक से खाना भी नहीं खा पाते हैं। इससे बचने के लिए आप कुछ देसी नुस्खे अपना सकते हैं। हम यहां आपको ऐसी दो चीजों बताने जा रहे हैं जो लगभग हर घर की रसोई में होती हैं। ये दो चीजें हैं सौंफ और अजवाइन। इन्हें पानी में डालकर अगर आप सेवन करते हैं तो आपको सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं। दोंनों चीजों को आप चाय में डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता

एक रिपोर्ट के मुताबिक खाने के बाद अगर प्रतिदिन अजवाइन व सौंफ का पानी पिएं तो इससे पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है और खाने के बाद होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही न हीं, खाने के बाद सौंफ और अजवाइन का पानी पीना ओवरआॅल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। सौंफ और अजवाइन का पानी पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जो भोजन के पाचन को आसान बनाता है। यह तब ज्यादा जरूरी होता है, जब आपका खाना भारी या मसालेदार हो। यह खास पानी पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाकर पेट की समस्याओं को कम करता है।

गैस्ट्रिक सूजन को कम करने वाल गुणों से भरपूर

अजवाइन और सौंफ में गैस्ट्रिक सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं। इन चीजों का पानी पेट में गैस को कंट्रोल करता है और ब्लोटिंग को यह कम करता है, जिससे आपको खाने के बाद आराम मिलता है। अजवाइन में ऐसे यौगिक होते हैं, जो पेट के एसिड को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

सीने की जलन और एसिडिटी को कम करता है

सौंफ और अजवाइन का पानी सीने की जलन और एसिडिटी को कम करने में भी मददगार होता है। इसके अलावा यह पानी आंतरिक पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और कब्ज को भी कम करता है। यह आंतों की मसल्स को स्टिम्युलेट करता है, जिससे पेट साफ करने में मदद मिलती है।

मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है पानी

सौंफ और अजवाइन का पानी मेटाबोलिज्म को भी बढ़ावा देता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और वजन कंट्रोल में रहता है। सौंफ और अजवाइन के गुण फैट को कम करने में भी सहायक होते हैं। इन दोनों चीजों का पानी शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में सहायक होता है। यह नेचुरल तरीके से हमारे शरीर को डिटॉक्स करता है और किडनी व लिवर की सफाई में मदद करता है। अजवाइन का सेवन ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह पानी हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाने में भी मदद करता है और हार्ट डिजीज से बचाता है।