Health Tips: जानिए किन खाने की चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक

0
129
जानिए किन खाने की चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक

Health Tips: आजकल कि तेजी से चेंज होती हुई लाइफस्टाइल और लगातार बिगड़ती डाइट के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का लगातार शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ये सबसे ज्यादा अहम है कि आपकी थाली में ऐसे पोषक तत्व मौजूद हों, जो कि हर तरह की बीमारियों को जड़ से खत्म कर दें।
लेकिन हम जानें अनजाने में कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के बजाय उल्टा दो गुना नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें मैदा, शक्कर, नमक जैसी चीजें शामिल हैं। थाली में मौजूद ये चीजें मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी स्टोन,डायबिटीज जैसी दिक्कतों को दो गुना अधिक बढ़ा सकते हैं।

सफेद ब्रेड

क्या आपको पता है कि सफेद ब्रेड का सेवन जितना हो सके, उतना कम करना चाहिए। इसके पीछे की वजह है कि सफेद ब्रेड रिफाइंड आटा से रेडी किया जाता है। रिफाइंड आटे को बनाने के प्रोसेस में अनाज से विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से अलग हो जाते हैं। इसके खाने से तेजी से वेट भी गेन होता है।

चीनी

शुगर के ज्यादा खाने से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसके ज्यादा सेवन से न केवल एनर्जी लेवल डाउन रहती है, इसके अलावा डायबिटीज ( Diabetes) जैसी बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपको शुगर की बहुत ज्यादा क्रेविंग होती है तो इसे बजाय गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

व्हाइट साल्ट

सफेद नमक के जरूरत से ज्यादा सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर ( High Blood Pressure) जैसी गंभीर बीमारी का शिकार भी हो सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा नमक आपको हार्ट और किडनी की बीमारी का शिकार भी बना सकता है। इसलिए ज्यादा नमक खाने से बचें।

चावल

कई लोग ऐसे होते हैं कि जिनका खाना बिना चावल के पूरा नहीं होता है। लेकिन चावल आपको मोटापे के अलावा डायबिटीज का पेशेंट भी बना सकता है। इसलिए व्हाइट राइस की जगह ब्राउन राइस का सेवन करें।

मैदा

मैदा का सेवन बॉडी को कई तरीके का नुकसान पहुंचा सकता है। रिसर्च की मानें तो मैदे में मौजूद रिफाइंड कार्ब्स से बॉडी को ज्यादा इंसुलिन बनाना पड़ता है। इसके कारण लोगों को ज्यादा भूख लगती है और वो ओवरईटिंग का शिकार हो जाते हैं। इसलिए मैदा के सेवन को आपको अवॉइड करना चाहिए।