Health Tips: एंटी एजिंग से लेकर शरीर की कई कमजोरियां दूर करने के लिए रामबाण है शिलाजीत

0
533
Health Tips एंटी एजिंग से लेकर शरीर की कई कमजोरियां दूर करने के लिए रामबाण शिलाजीत
Health Tips : एंटी एजिंग से लेकर शरीर की कई कमजोरियां दूर करने के लिए रामबाण शिलाजीत

Benefits Of Shilajit, आज समाज: शिलाजीत एक अत्यंत प्रभावी और प्राकृतिक औषधि है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। इसके नियमित सेवन से आपको कई हेल्थ बेनफिट हो सकते हैं। आज शिलाजीत को अक्सर सेक्शुअल हेल्थ से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन असल में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा चमत्कार यह औषधि एंटी एजिंग से लेकर शरीर की कई कमजोरियों को दूर करने में रामबाण साबित होती है। आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि शिलाजीत एक हर्बोमिनरल कंपाउंड है, जो कई हेल्थ कंडीशंस में ली जा सकती है।

जानिए है क्या शिलाजीत

शिलाजीत एक गाढ़ी और चिपचिपी रेजिन होती है। इसे प्राकृतिक रूप से बनने में कई सौ साल लगते हैं और यह विशेष रूप से पहाड़ी चट्टानों की दरारों से निकलती है। यह मुख्य रूप से हिमालय पर्वत श्रृंखला से मिलती। इसमें मुख्य तौर पर कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, व अन्य खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं।

फायदे

  • ऊर्जा और ताकत में वृद्धि: शिलाजीत में ऊर्जा वर्धन के गुण होते हैं. यह शरीर को अधिक ऊर्जा देने में मदद करती है और थकावट को कम करती है।
  • मानसिक स्वास्थ्य: शिलाजीत तनाव और चिंता को कम करने में सहायक हो सकती है. यह मानसिक स्पष्टता और ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकती है।
  • पाचन स्वास्थ्य: यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है और कब्ज, गैस्ट्राइटिस जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है।
  • इम्यून सिस्टम मजबूत बनाना: शिलाजीत में एंटीआॅक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
  • हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए: इसमें मौजूद खनिज हड्डियों और जोड़ों की मजबूती के लिए लाभकारी होते हैं.
  • त्वचा की देखभाल: शिलाजीत त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारने में भी मदद कर सकती है और त्वचा की चमक को बढ़ा सकती है।

जानें शिलाजीत लेने का सही तरीका

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आपको थकावट है, शरीर में दर्द है, कमजोरी महसूस होती है तो आप शिलाजीत दूध के साथ ले सकते हैं। कई लोग शिलाजीत को बाकी स्थिति में भी दूध के साथ ही ले लेते हैं, जो सही नहीं है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको इसे मधुउदक यानी शहद के इनफ्यूड वॉटर में लेना चाहिए।

वहीं अगर आप अपना शुगर मेटाबॉलज्मि बढ़ाना चाहते हैं तो आपको शिलाजीत को काली मिर्च के इनफ्यूड पानी में डालकर लेना चाहिए। अगर आप अपने दिमाग की शक्ति को ठीक रखना चाहते हैं, या अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए शिलाजीत का सेवन कर रहे हैं तो आपको इसे घी के साथ खाना चाहिए। साथ ही अक्सर लोग शिलाजीत रात में लेते हैं, जबकि इसे सुबह लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

पुरुषों के लिए: शिलाजीत पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकती है, जिससे यौन स्वास्थ्य व शारीरिक प्रदर्शन में सुधार हो सकता है। यह सहनशक्ति और ऊर्जा में भी वृद्धि कर सकती है.

महिलाओं के लिए: महिलाओं के लिए, शिलाजीत हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में सहायक हो सकती है। यह ऊर्जा स्तर में सुधार और मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं में भी राहत दिला सकती है।

अस्वीकरण: यह आर्टिकल केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस पर अमल करने से पहले हमारी सलाह है कि आप अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। आज समाज इस जानकारी के लिए जिÞम्मेदारी का दावा नहीं करता है।