Health tips : क्यों खाना खाने के तुरंत बाद से ही पेट में दर्द की दिक्कत बढ़ जाती है

0
146
क्यों खाना खाने के तुरंत बाद से ही पेट में दर्द की दिक्कत बढ़ जाती है

Health tips: आजकल कि लाइफस्टाइल चेंज होने के कारण लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। बीमारी का सबसे ज्यादा असर पेट के उपर ही पड़ता है। इसलिए शुरू से जागरूक होना बहुत जरूरी होता है। स्पेशली गर्मियों के सीजन में खाना खाने के बाद लोगों के पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या बनी रहती है। वैसे तो कई बार लोग इसे आम समझ अनदेखा कर देते हैं। लेकिन समझने वाली बात ये है कि ये कोई आम बात नहीं है।

इस तरह की शिकायतें यदि बार बार हों तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लेना चाहिए। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार क्यों खाना खाने के तुरंत बाद से ही पेट में दर्द की दिक्कत बढ़ जाती है।

अल्सर

अल्सर की समस्या होने पर खाना खाने के बाद पेट में तुरंत ही दर्द शुरू हो जाता है। इसके अलावा पेट में दर्द भी बना रहता है। अल्सर की गंभीर समस्या होने पर पेट के निचले हिस्से में छाले पड़ जाते हैं। ऐसे में तुरंत भोजन खाने के बाद एसिडिटी की समस्या दो गुना अधिक बढ़ जाती है।

एलर्जी की समस्या

अक्सर खाना खाने के बाद पेट में दर्द शुरू हो जाता है तो इसके पीछे का कारण एलर्जी हो सकती है। यदि ये समस्या बार बार हो रही है तो पहचान करना अति आवश्यक है कि कौन सी चीज आपके पेट को नुकसान पहुंचा रही है। इसलिए एलर्जी की समस्या हो सकती है।

खाना डाइजेस्ट न हो पाना

बहुत बार ऐसा होता है खाना खाने के बाद खाना डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इस कारण से पेट में दर्द की दिक्कत शुरू हो जाती है। इस दौरान तुरंत ही वाशरूम की तरफ लोग भागते हैं। वहीं, ऐसी समस्यायों से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं। फिर भी परेशानी दूर भीं हो रही है, तो डॉक्टर को दिखाएं।

फूड पॉयजनिंग

कई बार लोग बाहर का खाना खा लेते हैं और वो डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। जिस कारण से उन्हें फूड पॉयजनिंग की समस्या हो जाती है। यदि समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता है तो ये एक गंभीर बीमारी भी बन सकती है।