Health Tips: सुबह के खाली पेट डाइट में शामिल करें ये चीजें

0
137
सुबह के खाली पेट डाइट में शामिल करें ये चीजें

Health Tips: सुबह के ब्रेकफास्ट में आप क्या खाते हैं इसका असर पूरे बॉडी के उपर पड़ता है। इसलिए कहते हैं कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपके सेहत को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में सहायक हों। मॉर्निंग के ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिससे आपके बॉडी का मेटाबायोलिक्म मजबूत हो और बॉडी में एकत्रित फैट भी निकल जाए। इसलिए आज हम बताएंगे की डाइट में ऐसी 5 चीजों को जरूर शामिल करें, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखे। साथ ही इनके सेवन से बीमारियां भी दूर हो जाएं।

हर्बल टी

बहुत से लोग हम में से ऐसे होते हैं जिनको सुबह उठते ही चाय पीने की हैबिट होती है। यदि आपको भी चाय पीने की आदत है तो दूध की चाय पीने के बजाय हर्बल टी को पिएं। न केवल इससे आपके शरीर को मजबूती मिलेगी और पाचन तंत्र मजबूत रहेगा बल्कि कई तरह की बीमारियां भी शरीर से दूर हो जाएंगी। और लंबे समय तक स्ट्रेस से दूर रहेंगे।

वॉर्म वाटर यानी कि गुनगुना पानी

सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले एक या दो ग्लास गुनगुने पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। गुनगुने पानी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूर रहता है। वहीं वेट भी कम होता जाता है। अपनी इच्छानुसार आप चाहें तो इसमें शहद या नींबू मिक्स करके और फायदेमंद बना सकते हैं।

पपीता

सुबह नाश्ते में फलों के सेवन को पसंद करते हैं तो पपीता का सेवन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। खाली पेट पपीते के सेवन से शरीर से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहती हैं। पपीते में एक पेपेन के नाम का एंजाइम पाया जाता है। जो कि प्रोटीन को तोड़ने में सहायक होता है। ऐसे में सुबह पपीता के सेवन से एसिडिटी, अपच और गैस की प्रॉब्लम दूर होने में काफी हद तक मदद मिलती है।

चना, मूंग और किशमिश

सुबह सुबह आपको प्रोटीन और विटामिन से युक्त आहार को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप किशमिश, चना और मूंग की दाल को भिगो दें। इसके बाद इनका सेवन सुबह सुबह करें। इससे आपको प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनरल मिलेंगे। वहीं, लंबे समय तक आपको भूख भी नहीं लगेगी और बीमारी का दूर दूर तक पता नहीं लगेगा।

छुहारा

सुबह के ब्रेकफास्ट में कोशिश करें कि दो छुहारो को शामिल करें ही करें। इसके सेवन से बॉडी को कई तरह के फायदे मिलेंगे। इसमें विटामिन सी, फाइबर और आयरन जैसे कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती जाती है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए छुहारा को डाइट में जरूर शामिल करें।