Health tips: जानिए रात को प्यास लगने के कारण

0
58
जानिए रात को प्यास लगने के कारण

Health tips: पानी पीने के बाद भी कई बार प्यास नहीं बुझ पाती है और प्यास इस कदर बढ़ जाती है कि रात में भी नींद से उठकर पानी पीना पड़ता है। इससे नींद पूरी न हो पाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी रात में बार बार पानी की प्यास लग रही है, तो सतर्क हो जाएं। दरअसल प्यास लगना फ्लूइड के स्तर में आने वाली गिरावट समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। जानते हैं एक्सपर्ट से कि किन कारणों से रात में अचानक प्यास बढ़ जाती है

1. ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना

ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से बार बार यूरिन पास करने की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, शरीर में रक्त शर्करा के अधिक होने से बॉडी उसे यूरिन के ज़रिए रिलीज़ करने लगती है। इस प्रक्रिया से शरीर में निर्जलीकरण का खतरा बना रहता है। जब शरीर सामान्य से ज्यादा तरल पदार्थ खो देता है, तो उससे बार बार प्यास लगने की समस्या बढ़ जाती है।

2. शरीर को हाइड्रेट न रखना

वे लोग जो दिन भर में पर्याप्त पानी का सेवन नहीं कर पाते हैं। उन्हें डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है। शरीर को पानी की भरपूर मात्रा न मिलने से वो अपना कार्य उचित प्रकार से नहीं कर पाता हैं। इससे प्यास की भावना बनी रहती है। दिनभर में पानी न पीने से शरीर में मिनरल्स की कमी बढ़ जाती है, जिससे रात में प्यास बढ़ने लगती है।

3. ब्लू लाइट और नॉन नेटिव इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड्स का एक्सपोजर

आधुनिक जीवनशैली में लोग अक्सर खुद को लंबे समय तक स्क्रीन टाइम और नीली रोशनी के संपर्क में रखते हैं। इससे सेलुलर लेवल पर शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से शरीर में सेलुलर प्रक्रियाओं को बाधित कर है औरने का खतरा बना रहता। इसके चलते शरीर में तरल पदार्थ का नुकसान बढ़ जाता है। इससे शरीर में पानी की समस्या बढ़ने लगती है।

4. मिनरल्स की कम मात्रा

शरीर को अपनी फंक्शनिंग के लिए मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे आवश्यक मिनरल्स की आवश्यकता होती है जो मानव शरीर में द्रव संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन मिनरल्स की कमी के चलते भी प्यास का सामना करना पड़ता है। दरअसल, शरीर में पानी की कमी प्यास करे बढ़ाने लगती है।

5. खून की कमी

एनीमिया से ग्रस्त लोगों के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर गिरने लगता है। इसके चलते थकान और आलस्य के अलावा प्यास की समस्या भी बढ़ जाती है। खून की कमी शरीर में निर्जलीकरण के जोखिम को बढ़ा देती है। इसके चलते रात में नींद न आने और प्यास की समस्या बढ़ने लगती है।