Health Tips: जानिए दालचीनी और जायफल के औषधीय गुण

0
70
सोने से पहले, दालचीनी और जायफल

Health Tips: अगर यह कहा जाए कि हमारी कई मुश्किलों और बीमारियों का हल हमारे किचन में ही छिपा है, तो गलत नहीं होगा। हमारे किचन में कई ऐसे मसाले और हर्ब्स मौजूद होते हैं, जो औषधीय जानिए दालचीनी और जायफल औषधीय से भरपूर होते हैं। इन मसालों और हर्ब्स का अगर सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन किया जाए, तो न केवल सेहत बनी रहती है, बल्कि, शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और वजन भी सही बना रहता है। काली मिर्च, धनिया, मेथी दाना, जीरा, अजवाइन, दालचीनी और जायफल, जैसे कई ऐसे मसाले हैं, जिनमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। हालांकि, अगर आप इनका गलत तरीके और ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करें, तो इससे नुकसान भी हो सकता है। सोने से पहले जायफल और दालचीनी का पानी पीने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं।

सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीने से क्या होता है

दालचीनी और जायफल दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। खासकर, डाइजेशन और इम्यूनिटी के लिए इन दोनों का पानी पीना बेहद फायदेमंद है।
सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीने से वजन भी कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।
अगर आप सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीती हैं, तो इससे सुबह पेट आसानी से साफ होता है।
दरअसल, दालचीनी और जायफल दोनों ही डाइजेशन के लिए फायदेमंद होते हैं। जायफल में पाए जाने वाले फाइबर के कारण, इससे पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज दूर होती है।
जो लोग चेहरे पर दाने और दाग-धब्बों से परेशान हैं, वे अगर सोते समय 1 महीने तक दालचीनी और जायफल के पानी का सेवन करेंगी, तो इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे।
मानसून में अक्सर बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। ऐसे में अगर आप सोते समय इस पानी का सेवन करेंगी, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और बीमारियों से बचाव होगा।
दालचीनी और जायफल का पानी सर्दी-जुकाम और खांसी को दूर करने में मदद करता है।
यह महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी फायदेमंद है।

कैसे तैयार करें दालचीनी और जायफल का पानी

दालचीनी और जायफल को पीस लें। अब इस पाउडर को चौथाई-चौथाई चम्मच पानी में मिलाएं।
आप इसे ऐसे भी पी सकती हैं या इसे उबालकर छान लें।

सोने से पहले, दालचीनी और जायफल का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।