तोशाम : महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में दिए टिप्स

0
458

सुमन, तोशाम :

तोशाम में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा पोषण माह के चौथे सप्ताह में महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में टिप्स दिए गए। इस दौरान छात्राओं को सही तरीके से हाथ धोने को लेकर सुझाया गया। महिला प्रकोष्ठ इंचार्ज नीरू बना के निर्देशन में छात्राओं को हाथ सही तरीके से धोने के गुर बताए गए। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग जल्दी जल्दी में सिर्फ पानी से हाथ धोकर खाना खाने लगते हैं। इससे कई प्रकार की बिमारियों का सामना करना पड़ता है जैसे कीटाणु जनित शारीरिक समस्या, गले में संक्रमण, फूड प्वॉइजनिंग, उल्टी, पेट में अन्य समस्याएं आदि की समस्या हो जाती है। छात्राओं को तथा सभी घर के सदस्यों को हाथ धोने का महत्व और सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया बताई गई। उन्होंने बताया कि हाथ धोने के दौरान आठ स्टेप्स से गुजरना पड़ता है। हाथों में साबुन लगाते समम दोनों हाथों की हथेलियों की स्किन को भी साफ उंगलियों के बीच और नाखूनों को जरूर साफ करें। इनमें कीटाणु अधिक छिपे होते हैं। उंगलियों को आगे और पीछे दोनों ही तरफ साफ करें। इस अवसर पर मीनाक्षी, रेणु, अनुराधा शर्मा, रूचि, तरूणा यादव, सुशील, ममता काकरान सहित विभिन्न स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।