Foods For Kids Immunity : ये चीजें खिलाने से होगी बच्चों की हड्डियां मजबूत

0
122
बच्चों के लिए ब्रोकोली

Foods For Kids Immunity: बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाने के कारण, उन्हें कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। जिस कारण से बच्चों को कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। मौसम के तेजी से बदलाव होने का असर बच्चों और बड़ों दोनों के उपर ही पड़ता है। इसलिए डाइट में हेल्थी चीजों का सेवन अति आवश्यक होता है। वहीं, बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, इसलिए यदि उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो उन्हें पौष्टिक खाना जरूर खिलाएं।
इसलिए आज हम कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जी बच्चों की डाइट में तो जरूर शामिल ही करें।

ये रहे बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले कुछ आहार

अदरक लहसुन

बच्चों के डाइट में अदरक और लहसुन को तो जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी की मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में असरदार होते हैं। इसलिए ये दोनों चीजें बच्चों की डाइट में शामिल करें।

पालक

पालक के फायदों के बारे में तो शायद ही आप जानते होंगें। पालक कई तरह के पोषक तत्वों से होते हैं, जो बच्चों की ग्रोथ में काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं। पालक में विटामिन ई, आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। वहीं, पालक के सेवन से आयरन की कमी भी पूरी हो जाती है। इसलिए आप पालक को बच्चों की डाइट में तो खासतौर पर जरूर शामिल करें।

शकरकंद

शकर कंद स्वाद में भी बेहतरीन होती है। वहीं, इसे खाने से शरीर को कई तरीकों के लाभ मिलते हैं। शकरकंद में बीटा कैरोटिन नामक एक चीज पाई जाती है। जो आंखों की सेहत को स्वस्थ बनाती है। शकर कंद खाने से विटामिन ए की कमी की पूर्ति की जा सकती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

ब्रोकोली

बच्चों के लिए ब्रोकोली काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो को बच्चों के विकास में सहायक होते हैं। ब्रोकोली के सेवन से बॉडी को विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और अन्य दूसरे कई सारे फायदेमंद तत्व मिलते हैं। इसलिए बच्चों को ब्रोकोली जरूर खिलाएं।