Health Tips: जानिए डाइट और न्यूट्रिशन में  अंतर 

0
67
डाइट

Diet and Nutrition: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। बीमारियों से बचाव या रिकवरी हो या अच्छी सेहत पाना सभी के लिए आपकी डाइट ठीक होना बहुत जरूरी है। हेल्दी डाइट न सिर्फ आपकी शरीर को ताकत देती है, बल्कि शरीर के कामकाज को ठीक रखने के लिए भी जरूरी है। डाइट और न्यूट्रिशन जिसे आहार और पोषण भी कहते हैं, इन्हें अक्सर लोग एक ही समझ लेते हैं। आपकी डाइट भले ही कितनी भी हेल्दी हो, लेकिन अगर आपके शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा है, तो इसका फायदा नहीं मिलेगा।

डाइट क्या है?

आहार या डाइट हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों का समूह है। डाइट में हम क्या खाते हैं, कितना खाते हैं और कब खाते हैं, ये सभी चीजें शामिल होती हैं। यह एक व्यापक शब्द है जिसमें तमाम तरह के फूड्स या खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं, जैसे फल, सब्जियां, अनाज, दूध, दालें, मांस, आदि।

न्यूट्रिशन क्या है?

न्यूट्रिशन या पोषण वह है जिसके द्वारा शरीर भोजन से पोषक तत्वों को प्राप्त करता है, उन्हें पचाता है, अवशोषित करता है और इस्तेमाल करता है। पोषण हमारे शरीर के विकास, वृद्धि, मरम्मत और ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक है। पोषक तत्वों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और पानी शामिल हैं।

आहार और पोषण में मुख्य अंतर

डाइट हमारे खाने की पसंद और आदतों से संबंधित है, जबकि पोषण हमारे शरीर को इन खाद्य पदार्थों से क्या मिलता है, इससे संबंधित है।
एक अच्छा आहार पोषण के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व प्रदान करता है, लेकिन अच्छा पोषण हमेशा अच्छे आहार के साथ नहीं आता है।
आहार एक व्यापक शब्द है, जबकि पोषण अधिक विशिष्ट है और शरीर के उपयोग के लिए आवश्यक तत्वों पर केंद्रित है।