Health Tips Bad Cholesterol: बेड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए करें यह घरेलू उपाय

0
77
Health Tips Bad Cholesterol बेड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए करें यह घरेलू उपाय
Health Tips Bad Cholesterol बेड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए करें यह घरेलू उपाय

Health Tips To Control Bad Cholesterol, (आज समाज): आज के टाइम में लगभग हर घर में व्यक्ति को बेड कोलेस्ट्रॉल की समस्या है और अगर यह रोग बढ़ता गया तो गंभीर बन जाता है और कई बार हार्ट अटैक आदि का कारण बन जाता है अथवा ब्लाकेड के कारण स्टंट डलवाने की नौबत आ जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम यहां आपको बहुत आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं। वो है सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन। जानिए किशमिश का पानी किस तरह बनाते हैं।

खून को भी करता है साफ, दिल व लीवर होंगे मजबूत

किशमिश का पानी रोज पीने से शरीर में यह जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालने और खून को साफ करने में मदद करता है। किशमिश का पानी पीने से दिल और लिवर भी मजबूत बनते हैं। सप्ताह में केवल चार दिन किशमिश का पानी पीने से शरीर को चौंकाने वाले लाभ मिलेंगे। विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और आयरन भरपूर किशमिश शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है।

इस तरह बनाएं पानी

2 कप पानी लें और उसमें पहले धो कर करीब 150 ग्राम किशमिश भिगो दें। ध्यान रहे किशमिश गहरे रंग की और मुलायम हो। ज्यादा शाइन वाली किशमिश में केमिकल पॉलिशिंग की गई होती है। अब एक पैन में पानी उबाल लें। इसमें किशमिश डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह किशमिश निकाल लें और पानी को हल्का गुनगुना कर खाली पेट पी लें। इसके बाद आधे घंटे तक कुछ न खाएं। आप सप्ताह में कम से कम 4 दिन किशमिश वाला पानी जरूर पिएं।

मुख्य तौर पर ये होंगे जबरदस्त फायदे

  • किशमिश का पानी पीने से पाचन, गैस और अपच की समस्या खत्म हो जाती है। शरीर को एनर्जी मिलती है और
    हीमोग्लोबिन में सुधार आता है। इसके अलावा पेट बिल्कुल सही रहता है।
  • सप्ताह में 4 दिन किशमिश का पानी पीने से लीवर में बायोकैमिकल प्रोसेस शुरू हो जाता है, जिससे खून तेजी से साफ करने में मदद मिलती है।
  • किशमिश का पानी पीने से नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।
  • रोज किशमिश पानी पीने से मोटापा तेजी से कम होता है। कुछ ही दिन में आप  अपने वजन में आसानी से फर्क देख पाएंगे। जो लोग किशमिश का पानी पीते हैं उनका हार्ट मजबूत बनता है।
  •  लीवर के लिए किशमिश का पानी बहुत फायदेमंद है। इससे लीवर तेज होता है और पाचन बेहतर होता है। किशमिश का पानी पीने से पेट में एसिड कम की मात्रा कम होती है।

अस्वीकरण: यह आर्टिकल केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस पर अमल करने से पहले हमारी सलाह है कि आप अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। आज समाज इस जानकारी के लिए जिÞम्मेदारी का दावा नहीं करता है।