Punjab News : स्वास्थ्य सुधार जागरुकता अभियान तेज किए जाएं : डॉ. बलबीर सिंह

0
9
Punjab News : स्वास्थ्य सुधार जागरुकता अभियान तेज किए जाएं : डॉ. बलबीर सिंह
Punjab News : स्वास्थ्य सुधार जागरुकता अभियान तेज किए जाएं : डॉ. बलबीर सिंह

कहा, स्वस्थ पंजाब, रंगला पंजाब का सपना जल्द पूरा किया जाएगा

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने निर्देश दिए कि प्रदेश में चलाए जा रहे स्वास्थ्य सुधार के विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों में जनता की भागीदार सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का फायदा तभी है जब आमजन इनका खुलकर लाभ उठा पाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि हम इन योजनाओं और अभियानों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार व प्रसार करें ताकि इनकी जानकारी प्रदेश के हर आमदी तक पहुंच सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वस्थ पंजाब, रंगला पंजाब का सपना हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा।

डॉ. बलबीर सिंह ने विभाग के मास एजुकेशन एंड मीडिया (एमईएम. विंग को निर्देश दिए हैं कि वे स्वास्थ्य सुधार जागरुकता अभियानों को और तेज करें और यह सुनिश्चित करें कि इनसे संबंधित सटीक और सही जानकारी प्रभावी ढंग से लोगों तक जमीनी स्तर तक पहुंच सके।

जनसंचार बीमारियों को नियंत्रित करना सबसे जरूरी

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि जनसंचार बीमारियों को नियंत्रित करने और उनकी रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि पंजाब भर में शैक्षिक और संचार गतिविधियों को सुनिश्चित करते हुए लोगों तक सही और सटीक जानकारी का प्रसार करना एमईएम विंग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह विंग विभाग की आँखें और कान हैं और सरकार उनसे उम्मीद करती है कि वे विभाग के भीतर सूचना के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी आम जानकारी को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि आगामी जागरुकता अभियान संक्रामक और अन्य बीमारियों की रोकथाम पर केंद्रित होगा। आने वाले दिनों में, सभी जिलों में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही फूड सेफ्टी वैनों के माध्यम से लोगों को भोजन में मिलावट को रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : हेरोइन के साथ पूर्व विधायक व उसका भतीजा गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : Kapurthala Crime News : कपूरथला अस्पताल से आतंकी को छुड़ाने की कोशिश