दिल्ली के निर्भया कांड में सुप्रीम कोर्ट में दोषियों की ओर से केस लड़ने वाले वकील एपी सिंह हाथरस में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के घर पहुंचे। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के साथ हाथरस के बूलगढ़ी गांव में आज एपी सिंह आरोपियों के घर पहुंचे। आरोपियों के घर पहुंच कर उन्होंने कहा कि हाथरस कांड को आॅनर किलिंग मामला बतायाा। एपी सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस मामले में सभी का नार्को टेस्ट हो जाए। आगे उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी बनाए गए चारों लड़के नार्को पॉलीग्राफ के साथ कोई भी टेस्ट कराने को तैयार हैं। इससेइतर जब बात वकील एपी सिंह की फीस की हुई तो उन्होंने बताया कि उनकी फीस महासभा भरेगी। बता दें कि निर्भया की ओर से लड़ने वाली वकील सीमा कुशवाहा ने पहले ही कह दिया है कि वह हाथरस कांड की पीड़िता का मुकदमा बिना फीस लिए लड़ेंगी। एपी सिंह ने आरोप लगाया हाथरस कांड का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के एक हफ्ते के बाद इस मामले में पीड़िता के परिवार से नेताओं के मिलने के बाद रेप की एफआईआर दर्ज करवाई गई। पीड़िता और उसकी मां के शुरूआती बयानों में भी बलात्कार की बात कहीं नहीं कही गई।