Aaj Samaj (आज समाज),Hath Se Hath Jodo Muhim,पानीपत : कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका हुड्डा ने गांव सिवाह के विकास नगर में हाथ से हाथ जोड़ो मुहिम के तहत लोगों से जनसंपर्क किया। प्रियंका हुड्डा ने कहा कि लोग प्रदेश की ‘डबल इंजन’ की सरकार से बहुत दुखी हैं। इस सरकार ने ना तो किसी को रोजगार दिया हैं, ना ही किसी के पास रोजगार रहने दिया हैं। लोगों ने इस ‘पोस्टर सरकार’ को जल्द से जल्द बदलने का मन बना लिया हैं। सभी कांग्रेस पार्टी को ही सत्ता में देखना चाहते हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर हलका पानीपत ग्रामीण का पूरा विकास करवाया जायेगा। केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार में ही सभी वर्गों का विकास हो सकता है। अब इस बार कांग्रेस पार्टी की ही प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें : Dera Sacha Sauda Kaithal : डेरा सच्चा सौदा कैथल ब्लॉक के जिम्मेवारों ने 15 दिनों से लापता बुजुर्ग को परिवार से मिलाया
यह भी पढ़ें : Om Prakash Dhankar : लोगों के काम करवाकर जनता का दिल जीतें पन्ना प्रमुख: ओम प्रकाश धनखड़