कुरुक्षेत्र में सर्व कर्मचारियों संघ हरियाणा का होगा तीन दिवसीय राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित

0
229
Haryana's three-day state representative conference will be organized in Kurukshetra

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के 16 वें राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में आगामी तीन वर्षों के लिए नई राज्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमें हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन 1764 के राज्य प्रधान संदीप सांगवान एवं राज्य कोषाध्यक्ष मुकेश खरब को शामिल किया गया है। जिससे हेमसा के कार्यकर्ता में नए जोश का संचार हुआ है। उपरोक्त विचार हेमसा के प्रदेश महासचिव हितेंद्र सिहाग एवं प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने एक प्रेस बयान में व्यक्त किए।

13 नवंबर से 15 नवंबर तक कुरुक्षेत्र की सैनी समाज भवन में प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित 

सुजान मालड़ा ने बताया कि 13 नवंबर से 15 नवंबर तक कुरुक्षेत्र की सैनी समाज भवन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का तीन दिवसीय राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के संस्थापक सदस्यों फूलसिंह श्योकंद, पूनमचंद रति, बनवारीलाल बिश्नोई, बाबूराम गुप्ता, मास्टर शेर सिंह, मास्टर बलबीर सिंह ने खुले सत्र में उपस्थित डेलीगेट सदस्यों को अपने अपने विचारों के माध्यम से जागरूक किया। वहीं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रधान सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी सहित सात पदाधिकारियों को सेवानिवृत्त होने पर संगठन से सम्मान देकर भावपूर्ण विदाई दी गई। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, राष्ट्रीय महासचिव ए श्री कुमार व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय उपस्थित रहे।

राज्य सम्मेलन के दौरान महासचिव व कोषाध्यक्ष ने तीन वर्ष के कार्य एवं खर्च व्यय की रिपोर्ट हाउस में रखी। जिसको 545 डेलीगेटों ने एक ध्वनि से पास किया। सर्व सम्मति से गठित कमेटी में हेमसा के राज्य प्रधान संदीप सांगवान को उप महासचिव और राज्य कोषाध्यक्ष मुकेश खरब को आडिटर चुना गया। जिससे हेमसा संगठन में सर्व कर्मचारी संघ के प्रति नए जोश का संचार हुआ है। इस अवसर पर हेमसा प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों उदयभान यादव, अनिल कुमार, कमलकांत, विजय लांबा, सावित्री, सुमन, अनीता, अरविंद चौहान, भूपेंद्र शर्मा, लखवीर तंवर, बलबीर कुम्हारिया, सदाराम, अनिल सिंघला, विजेंद्र कुमार, राजेन्द्र सिंह व राजबीर लांबा ने बधाई दी।

ये भी पढ़े:  अटेली कालेज में 10 दिवसीय ब्यूटी टिप्स के लिए वर्कशॉप का शुभारंभ

Connect With Us: Twitter Facebook