Haryana News: हरियाणा के पंचायत मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को बताया माई बाप

0
117
Haryana News: हरियाणा के पंचायत मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को बताया माई बाप
Haryana News: हरियाणा के पंचायत मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को बताया माई बाप

कहा- उनके आशर्वाद से ही यहां तक पहुंचे
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को माई बाप बताया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर के आशीर्वाद से ही वह यहां तक पहुंचे है। कृष्णलाल पंवार गत दिवस पानीपत में मेयर पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने पानीपत की मेयर कोमल सैनी को आशीर्वाद देकर कुसी पर बिठाया था। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर सवाल पूछा था।

इसके जवाब में उन्होंने मनोहर लाल को खुद का माई बाप बताया और फिर हंसने लगे। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए नायब सैनी ने काम किया, इसका असर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पर गया। 11 साल से दिल्ली के अंदर कैंसर बीमारी थी, उसको काटने का काम किया। नायब सैनी की सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं है। यदि प्रदेश में भ्रष्टाचार होता तो तीसरी बार बीजेपी की सरकार नहीं बनती।

मासूम शर्मा से हमें कोई नाराजगी नहीं

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह बात कही है कि अच्छी बात है गायक को करोड़ों लोग प्यार करते हैं। लेकिन कोई भी गायक ऐसा विवादित गाना न ही बनाए और न ही गाए, जिससे हरियाणा में बदमाशी को बढ़ावा मिले। हमें मासूम शर्मा से कोई नाराजगी नहीं है। जिसके करोड़ों प्रशंसक हैं। इसलिए हमारे द्वारा यह बात विधानसभा में कही गई। भविष्य में कोई ऐसा गाना न बनाया जाए, न गाया जाए जिससे जनता के अंदर कोई नाराजगी हो।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सफर करना हुआ महंगा, टोल के बढ़े रेट लागू