Haryana News: हरियाणा के ओलिंपिक मेडलिस्टों को डिप्टी डायरेक्टर बनाया

0
82
हरियाणा के ओलिंपिक मेडलिस्टों को डिप्टी डायरेक्टर बनाया
हरियाणा के ओलिंपिक मेडलिस्टों को डिप्टी डायरेक्टर बनाया

सीएम सैनी से मिले मनु-सरबजोत,
भाकर बोलीं- इससे कुछ और अच्छा करना चाहिए
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: पेरिस ओलिंपिक में 2 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर स्वदेश लौटीं हरियाणा की शूटर मनु भाकर आज चंडीगढ़ में हैं। यहां वह हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मिलीं। उनके साथ ओलिंपिक की शूटिंग की स्पर्धा में जोड़ीदार रहे शूटर सरबजोत भी पहुंचे थे। इन दोनों खिलाड़ियों का सीएम ने स्वागत कर सम्मानित किया और आगे की प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहवर्धन किया। साथ ही सीएम ने दोनों खिलाड़ियों को खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर बना दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने सीएम का आॅफर स्वीकार भी कर लिया है। इसके अलावा मनु भाकर ने चंडीगढ़ में ही पंजाब के ाीएम भगवंत मान से भी उनके निवास पर मुलाकात की। मनु के साथ उनके परिजन भी रहे। दोनों सीएम से मिलने के बाद मनु ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की। खेल मंत्री संजय सिंह ने बताया है कि चंडीगढ़ में मनु अपने परिजनों के साथ हरियाणा सीएम नायब सैनी से मिलने पहुंची थीं। यहां सीएम ने उनका स्वागत किया। उनके साथ अंबाला के शूटर सरबजोत सिंह भी अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। यहां बातचीत के दौरान सीएम सैनी ने दोनों खिलाड़ियों को डिप्टी डायरेक्टर बनने की पेशकश की। सरकार के इस आॅफर को दोनों खिलाड़ियों ने हंसकर स्वीकार कर लिया। उन्होंने हरियाणा की खेल पॉलिसी की तारीफ की। पॉलिसी के आधार पर जो भी सुविधाएं विजेता खिलाड़ियों को मिलती हैं, वह उन्हें दी जाएंगी।