Panipat News: पेरिस ओलिंपिक में हरियाणा ने 4 मेडल दिलाए

0
69
पेरिस ओलिंपिक में हरियाणा ने 4 मेडल दिलाए
पेरिस ओलिंपिक में हरियाणा ने 4 मेडल दिलाए

Panipat News (आज समाज) पानीपत: पेरिस ओलिंपिक में भारत 6 मेडल (1 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) के साथ 71वें स्थान पर रहा। इस बार एक गोल्ड मेडल भी आ जाता तो देश 32वें स्थान पर रहता। रविवार देर रात हुई पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की तरफ से मनु भाकर और पीआर श्रीजेश फ्लैग बियरर बने। इस बार देश की 2.09% फीसदी आबादी वाले हरियाणा के खिलाड़ियों ने ही कमाल दिखाया। 6 मेडलों में से 5 (एक सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) में हमारे खिलाड़ियों का योगदान रहा। पिछली बार 4 मेडलों (1 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज) में योगदान था। पिछली बार व्यक्तिगत स्पर्धा में 3 मेडल थे। इस बार 3 मेडल व्यक्तिगत और एक मेडल मिक्स टीम इवेंट में जीता। ब्रॉन्ज जीतने वाली हॉकी टीम में हमारे 3 खिलाड़ी अभिषेक, संजय और सुमित थे। हरियाणा के खिलाड़ी इस बार एक मेडल बढ़ाने में तो कामयाब रहे, लेकिन कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए। ऐसा पहली बार है, जब हरियाणा के 7 पदकवीर हैं। 4 मेडल पूरी तरह हमारे खिलाड़ियों ने जीते। इनमें से 3 यानी 75% पदक पहली बार ओलिंपिक खेल रहे खिलाड़ियों ने ही जीते हैं। इससे ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे 206 देशों में अकेले हरियाणा राज्य 72वें स्थान पर है। यानी 134 देशों से आगे। इस ओलिंपिक में 117 सदस्यीय भारतीय दल में हरियाणा के सबसे ज्यादा 25 खिलाड़ी थे। इनमें एक खिलाड़ी तीसरी बार, 17 पहली बार, 7 खिलाड़ी दूसरी बार ओलिंपिक में खेले।