Rohtak News: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन आज रोहतक में

0
65
रेनू भाटिया
रेनू भाटिया

Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 6 अगस्त को रोहतक पहुंचेंगी। इस दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग 6 अगस्त को रोहतक में विभिन्न मामलों की सुनवाई करेगा। आयोग की प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 6 अगस्त को बाद दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोग के समक्ष आये विभिन्न मामलों की सुनवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 8 मामलों की सुनवाई की जायेगी। वहीं संबंधित अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश देंगी।