Haryana Weather Update: हरियाणा में 2 दिन छाए रहेंगे बादल

0
84
Haryana Weather Update: हरियाणा में 2 दिन छाए रहेंगे बादल
Haryana Weather Update: हरियाणा में 2 दिन छाए रहेंगे बादल

आने वाले दिनों में कभी ठंड तो कभी गर्मी का होगा एहसास
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज और कल बादल छाए रहेंगे। जिस कारण ठंड का अहसास होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। फरवरी माह में ही अप्रैल जैसी तेज धूप का एहसास हो रहा है। कभी अचानक ठंड बढ़ जाएगी तो कभी गर्मी का एहसास होगा। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। 12 फरवरी के बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि सुबह और देर रात कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है।

फरवरी के अंत तक 30 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और फरवरी के अंत तक यह 30 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच सकता है। शुक्रवार को हरियाणा का रोहतक सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 23.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान स्थिर रहा। आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

तापमान बढ़ने से घट सकता है गेहूं का उत्पादन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन विषय पर किसानों को जागरूक किया गया। कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने बताया कि वायुमंडल का तापमान बढ़ने से विभिन्न फसलों के उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। गेहूं, सरसों, जौ और आलू सहित विभिन्न फसलों को कम तापमान की आवश्यकता होती है जबकि तापमान का बढ़ना उनके लिए हानिकारक होता है, अधिक तापमान बढ़ने से मक्का, ज्वार और धान आदि फसलों का क्षरण हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विस चुनाव परिणाम आज, किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी