Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में अलर्ट जारी, जानें मौसम की पूरी जानकारी

0
242
Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में अलर्ट जारी, जानें मौसम की पूरी जानकारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार ठंड बढ़ रही है। रात के समय शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। हिसार का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि शिमला का तापमान 9.2 डिग्री है। IMD के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद और फतेहाबाद में अलर्ट जारी है। 13 जिलों में 12वीं और 1 जिलें में 5वीं तक के स्कूल बंद हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।

  • देशभर में मौसम गतिविधि

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की बारिश हुई। दिल्ली एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा।

अगले 24 घंटों में ऐसा रहेगा मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु तट पर समुद्र की स्थिति खराब हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:  UP Accident: गौतमबुद्ध नगर जिले में कैंटर ने 2 कारों को मारी टक्कर, 8 घायल