Haryana Weather Today 21 April 2022
आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Haryana Weather Today 21 April 2022 : प्रदेश में आज हुई हल्की बूंदाबांदी के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। अब लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल को आंधी के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। आज से मौसम बदला-बदला नजर आएगा। इस बदलाव के बाद कई क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।
यदि बात करें पश्चिमी विक्षोभ की तो ये मंगलवार देररात से शुरू हो चुका है। इस कारण पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय प्रवाह बन रहा है। इसके असर से बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्के बादल छाए रहे। 21 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर और बढ़ेगा। दोपहर बाद उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

दक्षिण और दक्षिण पूर्वी हरियाणा और पश्चिमी व दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में अंधड़ व बूंदाबांदी आ सकती है। उत्तरी हरियाणा के जिलों में 22 अप्रैल को इसके असर से हल्की बारिश हो सकती है। हल्की बारिश और अंधड़ के कारण दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिससे लोगों गर्मी से राहत मिलेगी।

गौरतलब हैकि प्रदेश के साथ-साथ उत्तर भारत में इस बार गर्मी समय से पहले गर्मी प्रचंड रूप में पड़ रही है। मार्च महीने में तापमान इतना था जितना अप्रैल के महीने में होना चाहिए। इस साल मार्च के तापमान पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा दर्ज किए गए। मार्च के महीने में हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। जो आमतौर पर 33-34 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जबकि अप्रैल के महीने की शुरूआत में ही दक्षिण हरियाणा के कई हिस्सों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
Haryana Weather Today 21 April 2022