Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।बीते कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है और कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली है। IMD ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में होगी बारिश, IMD का येलो अलर्ट
IMD के अनुसार, आज हरियाणा के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। साथ ही, कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
आज बारिश होने की संभावना वाले जिले:
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल: इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
तापमान में होगी गिरावट:
आज: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 10°C
कल: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 11°C
देश के इन राज्यों में तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट
वहीं अब बात करें देशभर की तो मौसम विभाग ने आज (3 मार्च) कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, आज हिमाचल प्रदेश में आंधी और भारी बारिश की संभावना है। पंजाब में ओलावृष्टि की भी आशंका है। इसके लिए कई इलाकों में येलो अलर्ट और कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो यहां भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 30 के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।