Rohtak News: महम में हरियाणा परिवहन विभाग चलाएगा लड़कियों के लिए बसें

0
66
महम में हरियाणा परिवहन विभाग चलाएगा लड़कियों के लिए बसें
Rohtak News: महम में हरियाणा परिवहन विभाग चलाएगा लड़कियों के लिए बसें

महम के पूर्व विधायक ने चुनाव हारने के बाद बंद की लड़कियों के लिए फ्री बस सेवा
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जन सेवक पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव में मिली करारी हार के बाद महम क्षेत्र में लड़कियों के लिए चलाई जा रही फ्री बस सेवा को बंद कर दिया था। बलराज कुंडू ने गत दिवस समर्थकों के साथ बैठक करके बस सर्विस फिर से शुरू करने से इनकार कर दिया था। अब बलराज कुंडू को हरियाणा परिवहन विभाग ने करारा जवाब देते हुए क्षेत्र में बसें चलाने का फैसला लिया है। रोडवेज विभाग ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसें चलाने का फैसला लिया है।

जिसमें छात्राएं सफर कर सकेंगी। गौरतलब है कि बलराज कुंडू ने 2019 से विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के आंनद सिंह दांगी को चुनाव में मात दी थी। विधायक बनने के बाद बलराज कुंडू ने क्षेत्र में स्कूल, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए जाने वाली छात्रों के लिए फ्री बस सेवा शुरू की थी। लेकिन 2024 में चुनाव हारने पर उन्होंने इस सुविधा को बंद करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि अब जो नया विधायक लोगों ने चुना है। उनको बस सर्विस शुरू करवानी चाहिए।

परिवहन विभाग ले चलाई 12 बसें

अब छात्राओं की परेशानी को समझते हुए रोडवेज विभाग ने बस सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। शुरुआत में छात्राओं के लिए 12 बसें चलाई जाएगी। जैसे-जैसे छात्राओं की संख्या बढ़ती चली जाएगी। वैसे-वैसे ही बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। रोहतक रोडवेज के जीएम भारत भूषण गोगिया ने कहा कि फिलहाल लोगों द्वारा बसें चलाने की मांग आई थी। जिसको देखते हुए तुरंत प्रभाव से 12 बसें विभिन्न रूटों पर चला दी हैं। जो रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी पर लगी थी, वे भी जल्दी ही वापस आ जाएंगी। सोमवार तक इन बसों की संख्या आवश्यकता अनुसार और बढ़ा दी जाएंगी।

बलराज कुंडू ने चलाई थी 18 बसें

विधायक बनने के बाद बलराज कुंडू ने लड़कियों के लिए 18 बसें चलाई थी। इन बसों में 40 से 42 गांवों की लड़किया सफर करती थी। रोहतक शहर से लड़कियों के गांव 30-40 किलोमीटर पड़ते है और लगभग एक बस प्रतिदिन 100 किलोमीटर का सफर करती थी।

यह भी पढ़ें :  Ratan Tata: बॉलीवुड की इस हसीना से प्यार करते थे टाटा, अधूरी रही शादी की ख्वाहिश, निधन से टूटी प्रेमिका, जानें क्या बोली सिमी