Haryana State Safai Karamcharis: आजाद सिंह को बनाया हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का वाइस चेयरमैन

0
523
आजाद सिंह
आजाद सिंह
  • पंचकूला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया
    Aaj Samaj, (आज समाज),Haryana State Safai Karamcharis, प्रवीण वालिया, करनाल, 26अप्रैल : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन के पद पर आयोग के पूर्व सदस्य आजाद सिंह वाल्मीकि को नियुक्त किया है। उन्होंने आज हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यालय पंचकूला में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें कार्यभार आयोग के चेयरमैन ने करवाया।

आजाद सिंह ने राजनीति और मुख्यमंत्री के लिए छोड़ दी थीअपनी नौकरी

आजाद सिंह लंबे समय तक अमर उजाला सहित विभिन्न समाचार पत्रों में ब्यूरो प्रमुख तथा अन्य पदों पर रहे। राजनीति और पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने ईमानदारी कर्मठता के साथ सादगी के सिद्धांतों का जीवन में जीया। वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के साथ 2013 से जुड़े हुए थे। उन्होंने राजनीति और मुख्यमंत्री के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री ने पहले उन्हें आयोग का सदस्य बनाया। उसके बाद कई संगठन की जिम्मेदारी दीं। यहां उल्लेखनीय है कि आजाद सिंह के पिता और माता दोनों सफाई कर्मचारी थे। अभी भी वह वाल्मीकि कालोनी में रहते हैं।

अपने मनौनयन पर आजाद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, महामंत्री वेद पाल,सासंद संजय भाटिया, आयोग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा,सहित अन्य नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने उन्हें दी है उसे वह बखूबी से निभाएंगे।

यह भी पढ़ें : Former Union Minister Kumari Selja:सरकार देश से लोकतंत्र खत्म करना चाहती है : कुमारी सैलजा

यह भी पढ़ें : Sikh Sangat of Haryana: हरियाणा की सिख संगत के लिए अमृतसर में किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस सरां का निर्माण – बाबा करमजीत सिंह

Connect With  Us: TwitterFacebook