Haryana State Level Chess Championship : गुरुग्राम के खिलाड़ियों का रहा हरियाणा शतरंज चैंपियनशिप में दबदबा

0
296
Haryana State Level Chess Championship : गुरुग्राम के खिलाड़ियों का रहा हरियाणा शतरंज चैंपियनशिप में दबदबा
Haryana State Level Chess Championship : गुरुग्राम के खिलाड़ियों का रहा हरियाणा शतरंज चैंपियनशिप में दबदबा

डाॅ. श्रीकृष्ण शर्मा | नई दिल्ली। गुरुग्राम के खिलाडियों ने रोहतक में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में शानदार खेल कौशल के बल पर दोनों ही आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्गों का खिताब जीत लिये। श्रेया यादव, आहना गुलाटी व्योम मल्होत्रा, ध्रुव सिंह बिष्ट ने अपने अपने वर्ग में श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता एसआरएस पब्लिक स्कूल सेक्टर 30बी रोहतक में दो दिन चली। जिसमें हरियाणा के आयुवर्ग 13 और आयुवर्ग 19 के से 320 बालक और बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी छाप छोडी।

एडवोकेट राजपाल चैहान, उमेद शर्मा स्कूल डायरेक्टर निर्मल शर्मा स्कूल प्रीसिपल सुमित शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि सर्टिफिकेट मेडल देकर समानित किया। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के सह सचिव एडवोकेट राजपाल चैहान ने बताया की यह विजेता आयुवर्ग 19 के खिलाड़ी 20 से 28 सितंबर में गुड़गांव में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं 13 आयुवर्ग के खिलाड़ी 28 नवम्बर से 6 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली नेशनल चैस प्रतियोगिता में भाग लेकर हरियाणा की ओर से चुनौती पेश करेंगे।

इस मौके पर हरियाणा चेस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा ने इस चैंपियनशिप को सुचारू रूप से चलाने के लिए फीडे आर्बिटर चेतन चैहान की प्रसंशा करने के साथ साथ ही विजेता खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

शह और मात के इस दिमागी खेल खेलते हुए बाजी वालों में आयुवर्ग 13 लड़के में 1.व्योम महलोत्रा (गुरुग्राम) 2.निमय अग्रवाल (गुरुग्राम) 3.प्रथम नय्यर (गुरुग्राम) 4.कार्तिक सिकरीवाल (गुरुग्राम) 5.विराज शर्मा (पानीपत) रहे। जबकि आयुवर्ग 13 लड़कियां में 1.आहना गुलाटी (गुरुग्राम) 2.अभिलाषा (वतेहबाद) 3.सौम्या (फरीदाबाद) 4.काव्या अग्रवाल (गुरुग्राम) 5.रुबीना अग्रवाल (फतेहबाद) रहीं। आयुवर्ग 19 लड़के में 1.ध्रुव सिंह बिष्ट (गुरुग्राम) 2.अर्षप्रीत सिंह (गुरुग्राम) 3.आयुष गर्ग (हिसार) 4.राजवीर सिंह (फरीदाबाद) 5.फ्लैश (फतेहबाद) ने ये स्थान पाने में कामयाबी पाई। आयुवर्ग 19 लड़कियां के मुकाबलों में 1.श्रेया यादव (गुरुग्राम) 2.रिजक कौर (फरीदाबाद) 3.सिमरन (रोहतक) 4.सुरभि (हिसार) 5.सिया कौशिक (गुरुग्राम) ने अपनी पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें : UP News : कार्बन क्रेडिट के जरिए किसानों की आय बढ़ाएगी योगी सरकार, पहले चरण में वितरित होंगे 202 करोड़