Haryana :पंचकूला में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी, जल्द शुरू होगा कार्यक्रम

0
87
Haryana
Haryana :पंचकूला में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारियां पूरी, जल्द शुरू होगा कार्यक्रम
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
  • कार्तिकेय शर्मा युवाओं के बीच प्रभावशाली व्यक्तित्व 

Panchkula Parshuram Jayanti Festival, (आज समाज), चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आज आयोजित विशाल सम्मेलन की तैयारियां पूरी हैं और कार्यक्रम जल्द शुरू होने वाला है। कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश के अनेक वरिष्ठ मंत्री, विधायक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के संयोजक सांसद कार्तिकेय शर्मा

ऐतिहासिक विशाल सम्मेलन के संयोजक राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा हैं।  हरियाणा सहित देश के विभिन्न भागों से ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्ति, साधु-संत एवं समाजसेवी समारोह में शिरकत करेंगे। हरियाणा के प्रतिष्ठित राजनैतिक परिवार के गौरव कार्तिकेय शर्मा, धुरंधर नेता पंडित विनोद शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। खास बात यह है कि वे युवाओं के बीच एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

पंडित विनोद शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लिए किए उल्लेखनीय कार्य

पंडित विनोद शर्मा ने अपने सार्वजनिक जीवन में ब्राह्मण समाज सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उसी परंपरा को जीवंत रखते हुए कार्तिकेय शर्मा समाज हित में निरंतर सक्रिय हैं।

ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए हो सकती हैं कई घोषणाएं

सम्मेलन के दौरान ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की संभावना है। समाज के लोगों को पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी, कार्तिकेय शर्मा के आग्रह पर नई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर समाज को एक नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन स्थल पर सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

भव्य पंडाल, विशाल मंच और आकर्षक सजावट

ताऊ देवीलाल स्टेडियम को सजाने के लिए भव्य पंडाल, विशाल मंच और आकर्षक सजावट की गई है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जलपान और बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरा स्टेडियम भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजने के लिए तैयार है। प्रदेश के लोगों का कहना है कि यह महोत्सव न केवल ब्राह्मण समाज की एकता का प्रतीक बनेगा, बल्कि हरियाणा के सांस्कृतिक और सामाजिक इतिहास में भी एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा।

ये भी पढ़ें: Haryana News : MP Kartikeya Sharma ने अंबाला और पंचकूला में राजमार्गों के नवीनीकरण के लिए केंद्रीय ट्रांसपोर्ट और हाईवे Minister Nitin Gadkari को लिखा पत्र